गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- गोपालगंज/थावे,नगर प्रतिनिधि। जिले के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप धोबवलिया-पिठौरी सड़क पर बुधवार की सुबह पिकअप वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत के पुत्र प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मंटू कुमार बुधवार की सुबह धतिवना गांव से मछली खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पिठौरी गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। पिकअप चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.