पलामू, मार्च 8 -- हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर पिठौरा हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर बेतला रवाना हुए। पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार ने छात्र-छात्राओं को चाकलेट देकर सुरक्षित बस से रवाना किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। वर्तमान में पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चों को ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाना आवश्यक है। जिससे वे उन स्थानों के बारे में अवगत हो सकें। हेडमास्टर सुनील उपाध्याय ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत छात्र-छात्राओं को एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बेतला, पलामू किला एवं केचकी भ्रमण पर ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.