अररिया, फरवरी 22 -- नरपतगंज, एक संवाददाता। विधानसभा के द्वितीय सत्र में शून्य काल के दौरान नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने पिठौरा चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग रखी। विधायक ने बताया कि नरपतगंज थाना से जयनगर मोड़ तक 20 किमी की विस्तृत क्षेत्र है जिसमें एक भी ओपी या टीओपी नहीं है। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पिठौरा चौक के समीप पुलिस चौकी जरूरी है। इसलिए वे बिहार सरकार से पिठौरा में पुलिस चौकी स्थापना की मांग कर रही हैं। पिठौरा से जयनगर मोड़ के पास भरगामा थाना क्षेत्र व सुपौल सीमा होने के कारण आए दिन अपराधिक घटना घटित होती रहती है। विधायक द्वारा पुलिस चौकी की मांग रखने के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार बड़ी अपराधिक घटना घटने के बाद एस...