रांची, फरवरी 6 -- रांची। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पिठोरिया थाना क्षेत्र के डहुपनिया गांव के पास वन भूमि पर लगे पोस्ता के पौधों को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, तीन एकड़ रैयती जमीन पर खड़ा पोस्ता के पौधों को नष्ट किया। इस काम में जवानों और ट्रैक्टर की मदद ली गई। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया है। अभियान में पिठोरिया के थानेदार सतीश कुमार, जमादार संतोष महतो और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया गया कि रांची जिला के सुदूरवर्ती इलाके में अवैध तरीके से अफीम की खेती के विरूद्ध अभियान सह छापेमारी अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.