रांची, जनवरी 11 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिठोरिया में आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर क्षेत्र के 51 युवाओं ने आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं ने आजसू पार्टी की जनहितकारी नीतियों, क्षेत्रीय विकास और युवाओं के सशक्तीकरण के संकल्प के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुदेश महतो ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी आंदोलन और संगठन की रीढ़ होती है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा ले जाने का आह्वान किया। नव-सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और पिठोरिया क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.