रांची, जनवरी 23 -- कांके, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के मौके पर प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया परिसर में सरस्वती पूजा सह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय, शिक्षाविद सह भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश और समाजसेवी अनिल कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, हड़प्पा सभ्यता, ड्रिप सिंचाई, आपदा प्रबंधन, जल चक्र, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में नवाचार, तार्किक सोच और रचनात्मकता को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.