धनबाद, मार्च 3 -- झरिया। लोदना कोलियरी क्षेत्र की करीब 20000 की आबादी को खाद का पानी(पिट वाटर) मिलना शुरू हो गया है। पिछले दो सप्ताह से मोटर जल जाने के कारण खाद का पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा था। पानी को लेकर लोगों ने सड़क जाम से लेकर कार्यालय पर घेराव प्रदर्शन तक भी किया। जनता श्रमिक संघ की महामंत्री और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रबंधन पर दबाव बनाया। प्रबंधन द्वारा तीन बार मोटर लगाया गया। लेकिन तीनों मोटर जल गए थे। विधायक के दबाव पर चौथी बार मोटर लगाया गया। और लोगों को पानी मिलना शुरू हो गया है। जिससे लोगों में राहत है।लोगों का कहना है कि यहां पानी का दूसरा कोई साधन नहीं है। पीने का छोड़कर अन्य सभी कार्य खाद के पानी से ही होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.