बोकारो, फरवरी 21 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में शुक्रवार को जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अमन कुमार प्रमाणिक ने 99.51 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। सत्यम कुमार ने 99.17, अनुष्का गुप्ता ने 97.53, शशांक कुमार ने 94.52, अमन कुमार ने 93.32, आलिया जुनेद ने 92.22 व एमडी अल्तमश ने 89.09 परसेंटाइल प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त उत्कर्ष कुमार, सिद्धार्थ मुर्मू एवं आर्यन राज ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की। विप्रस उप...