बोकारो, अक्टूबर 17 -- गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में शुक्रवार को दिवाली, भाई दूज व छठ पर्व के पावन त्योहारों को बड़े उत्साह और जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध परंपराओं और विरासत का सम्मान करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान किया गया। शुरुआत कक्षा तीन के विद्यार्थियों द्वारा दिवाली-थीम वाले नृत्य नाटक से की गई जिसमें प्रकाश का त्योहार और खुशी व सकारात्मकता फैलाने में इसके महत्व को दर्शाया गया। इसके बाद कक्षा सात के मंजीत ने दिवाली, भाई दूज व छठ पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी में भाषण दिया, जिसमें पारिवारिक बंधन, कृतज्ञता और सांस्कृतिक विरासत जैसे मूल्यों पर जोर दिया गया। तत्पश्चात् कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भाई-बहन के बीच के विशेष बंधन का जश्न मनाते हुए एक मधु...