सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी राम अचल पुत्र राम भरोसे यादव ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही कुछ लोग गोलबंद होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों ने उसकी बेटी सीमा के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसे से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राम अचल का कहना है कि अचानक हुए हमले से परिवार दहशत में है। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले को गंभीर बताते हुए थानाध्यक्ष से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.