रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी पुलिस ने अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में युवक वसीम मंसूरी की हत्या का उद्भेदन कर लिया है। वसीम की हत्या उसकी बहन के प्रेमी ने प्रतिशोध में किया, जिसमें उसके साथी ने सहयोग किया। इसके बाद आरोपियों ने शव को साक्ष्य छिपाने की नियत से अपार्टमेंट परिसर में पानी भरे स्थान पर फेंक दिया था। पुलिस ने नामजद आरोपी और इलाहीनगर निवासी शाहिद अंसारी व मुशर्रफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मांडर का दिलशाद अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना डंडा और दो मोबाइल बरामद किया है। ये जानकारी रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने समाहरणालय परिसर के कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पिछले 15 जनवरी को आरोपी शाहिद म...