प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। पति की पिटाई से लालगंज के पूरे मीतन गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अचेत मिली संग्रामगढ़ की विवाहिता निशा सरोज ने पांचवें दिन सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। वह पुलिस और परिजनों से अपने पति की दरिंदगी की दास्तां नहीं बता सकी। संग्रामगढ़ के भरतगढ़ पूरे पांडेय गांव की रहने वाली 22 वर्षीय निशा सरोज गुरुवार सुबह वह लालगंज कोतवाली के पूरे मीतन प्राथमिक विद्यालय परिसर में लहूलुहान हालत में बेहोश मिली थी। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेजकर कॉल डिटेल के आधार पर उसके पति संग्रामगढ़ के ही गोविंद रसूलपुर नौढ़िया निवासी शिवा सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उसके सिर का ऑपरेशन हुआ था। परिजन बताते हैं कि इलाज का खर्च वहन न कर पाने के कारण उसे एक दिन पहले ही आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट...