औरंगाबाद, फरवरी 20 -- हेतमपुर गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच फोटो- 20 फरवरी एयूआर 8 कैप्शन- सदर अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया के दौरान मौजूद परिजन औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस टोले हेतमपुर गांव में गत दिनों जमीन विवाद को लेकर बड़े साढ़ू द्वारा की गई मारपीट में घायल 48 वर्षीय नकुल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भागवत महतो के पुत्र नकुल महतो के रूप में हुई है। उनका पैतृक गांव कंचनपुर टोला ब्रजकिशोर बीघा है, लेकिन वे कई वर्षों से अपने ससुराल में रह रहे थे। मृतक के पुत्र प्रदीप ने बताया कि उसकी मां कलावती देवी दो बहनें हैं और उनके नाना के हिस्से में दो बीघा जमीन थी। बड़े साढ़ू द्वारिक महतो पहले से ससुराल में रहते थे। बाद में नकुल भी वहीं रहने लगे। आरोप है कि बड़े साढ...