प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रंजिश में पिटाई से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। घायल युवक के मौत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर सूर गांव में सात दिसंबर को जमीन के विवाद में युवक और उसके परिजनों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। घटना में करीब दर्जनभर लोगों को चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय अनंत बहादुर कोरी पुत्र जगदीश, भयाहू पूनम देवी पत्नी पवन कुमार, चाचा भगवान दीन और भाई अयोध्या प्रसाद कोरी पुत्र जगदीश प्रसाद कोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अनंत बहादुर की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर पहले प्रयागराज और फिर बाद में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। अनंत की शुक्रवार को मौत हो गई। शेष घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज...