रांची, फरवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मारपीट में घायल डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह निवासी अभिषेक लोहरा की इलाज के दौरान रविवार को रिम्स में मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। खबर है कि मारपीट में उसे सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी थी। उसे 29 जनवरी को रिम्स में भर्ती किया गया था। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पता चलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने मारपीट का केस 30 जनवरी को डोरंडा थाने में दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि अभिषेक को एक बदमाश ने 29 जनवरी को डिबडीह में बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने छानबीन की और शनिवार को आरोपी का पता लगाकर उसे संत जेवियर्स स्कूल के पास से पकड़ा था।

हिंदी हिन्...