अमरोहा, जनवरी 13 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला न्यायालय में तैनात पेशकार राशिद हुसैन की मौत मारपीट के दौरान घबराहट के कारण हुए हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि के साथ शरीर पर पिटाई के निशानों का भी जिक्र किया गया है। सोमवार को गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। पुलिस ने एक गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी राशिद हुसैन जिला न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में पेशकार थे। रविवार दोपहर में वे अपनी पत्नी रुखसार, भतीजा सलमान और तीन बच्चों के साथ कार में सवार होकर मुरादाबाद के गांव पट्टी स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बंबूगढ़-जोया बाईपास पर स्थित गांव हुसैनपुर के पास यहां के रहने वाले नफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.