नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। बुध विहार इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजा के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पिटाई का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि राजा परिवार के साथ शाहबाद डेरी स्थित जेजे कॉलोनी में रहता था। जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को राजा ने एक युवक की पिटाई कर दी थी और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहिणी सेक्टर 24 में राजा की हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...