नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- हि फॉलोअप नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी दिल्ली की प्रीत विहार पुलिस ने इलाके में क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपी की पहचान अफाक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के सहयोगी साहिल की तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उसका और उसके दोस्त साहिल का क्लब के बाउंसर और क्लब संचालक परमेंदर से झगड़ा हुआ था। इस दौरान क्लब स्टाफ और मालिक ने उनकी पिटाई करने के साथ ही अपमान करके भगा दिया था। इसके बाद साहिल के भड़काने पर अफाक ने शनिवार को क्लब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शिकायतकर्ता सचिन ने रविवार को गोलीबारी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे कुछ बदमाशों ने उनके क्लब के बाहर गोलीबारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.