पटना, जनवरी 9 -- शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की भोला पासवान गली के पास रवि राज के साथ 25 से 30 अज्ञात बदमाशों ने मिलकर लाठी-रॉड से मारपीट की। गले से सोने की चेन के साथ 25 हजार छीन लिये। रवि राज पिज्जा विंग्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह आईटीआई दीघा में है। उन्होंने इसकी शिकायत शास्त्रीनगर थाने में की है। घटना एक दिसंबर की है। इससे संबंधित प्राथिमकी चार तारीख को दर्ज कराई गई है। पिज्जा विंग्स का कर्मी समर यादव, भोला पासवान गली में पिज्जा लेकर एक व्यक्ति को देने गया था। वहां कुछ बदमाशों ने कर्मी के हाथ से पिज्जा और उसके पास मौजूद 4500 रुपए छीन लिए। इसकी जानकारी कर्मी ने मैनेजर को दी। मैनेजर घटना स्थल पर पहुंचे तो उसके साथ वहां के स्थानीय 25 से 30 अज्ञात बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी और रॉड से मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित क...