संभल, नवम्बर 4 -- सोमवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। पिज्जा लेने निकले तीन दोस्तों की बाइक को तेज़ रफ़्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रात करीब 11 बजे मोहल्ला नाले के पास की है। घायल युवकों की पहचान कोट गर्वी निवासी अरबाज, समद और सुहेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपने भतीजे के लिए चौधरी सराय पिज्जा लेने जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आई एक कार ने अचानक मोड़ लेते हुए उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अरबाज ने बताया कि वे चौधरी सराय से पिज्जा लेने जा रहे थे, तभी सामने से आती कार ने बिना संकेत दिए अचानक मोड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.