कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 16 -- पिज्जा-बर्गर के शौकीन बच्चों की आंखों की रोशनी को गंभीर खतरा है। पिज्जा और बर्गर बनाने के दौरान एक ही तेल का इस्तेमाल बार-बार होने से बेंजीन बढ़ने लगता है, जो आंखों की सेहत का दुश्मन है। इससे आंखों के पर्दे में सूजन आ रही है। मस्कुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद का भी खतरा हो सकता है। एम्स गोरखपुर में रोजाना आने वाले मामले इसकी तस्दीक करते हैं। एम्स के नेत्र रोग विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों की जांच से यह गंभीर ट्रेंड पकड़ में आया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा बताती है कि ओपीडी में बच्चे आंखों में सूजन की समस्या लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा कम दिखने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उनकी हिस्ट्री के आधार पर जांच की जा रही है तो पता चल रहा है कि ऐसे बच्चे पिज्जा, बर्गर सहित अन्य फास्ट फू...