हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सीएम डैशबोर्ड की बैठक की। इसमें अधिकारियों को राजस्व मामलों में जनपद के मंडल में प्रथम स्थान व प्रदेश में छठवा स्थान मिलने पर बधाई दी। वहीं लापरवाही मिलने पर दो विभागों के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की। डीएम ने कहा कि योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें। निर्माण कार्यों में समय व गुणवत्ता का ध्यान रखे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से प्री मैट्रिक सकॉलरशिप में ख़राब श्रेणी मिलने और समय से फाइल का प्रचालन न करने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वरिष्ठ सहायक व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने को कहा। वरिष्ठ सहायक अमर कान्त के निल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.