कटिहार, जनवरी 26 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) अपने ग्राहकों को सेवा और आवश्यक सामग्रियों को अंतिम उपभोक्ता तक समय पर पहुंचाने के लिए 24 घंटे निरंतर कार्य कर रहा है। दिसंबर 2025 में, एनएफआर ने कुल 0.952 मिलियन टन माल की लोडिंग की। यह बढ़ोतरी पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.4 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर, मौजूदा वित्तीय वर्ष के दिसंबर तक, एनएफआर ने 8.250 मिलियन टन माल लोडिंग किया, जो पिछले साल की 7.729 मिलियन टन की उपलब्धि से ज़्यादा है और इसमें 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2025 में, पिछले साल उसी महीने की तुलना में कई सामग्रियों में काफ़ी बढ़ोतरी देखी गई। सीमेंट लोडिंग में 148 प्रतिशत की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.