छपरा, मार्च 25 -- 102 कुर्की की कार्रवाई जिले में विशेष अभियान के तहत की गयी छपरा हमारे संवाददाता। अगर आप किसी कांड में अभियुक्त हैं और आपके खिलाफ समन या कुर्की का वारंट निकला है तो सावधान हो जाएं। पुलिस रात में भी आपके घर पहुंच कर दस्तक दे देगी। संपत्ति जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। समय रहते आप कोर्ट में पहुंचकर जमानत लें । सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने उन लोगों से अपील की है जिनके खिलाफ वारंट निकला है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाया गया और 78 लोगों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है जिन्हें जेल भेज दिया गया वहीं 142 वारंट का निष्पादन किया गया जबकि 102 अभियुक्तों की संपत्ति को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में समकालीन अभियान में पांच हथियार 9 गोली व 157 लीटर शराब भी जब्त की गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.