नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से वह पूरी तरह 'गायब' थे और फोन भी बंद था। अब मनीष सिसोदिया ने बताया है कि वह पिछले 11 दिनों से विपश्यना केंद्र में थे। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पंजाब में विपश्यना में जुटे हुए हैं। सिसोदिया ने शनिवार को एक्स पर कहा, 'पिछले 11 दिन से राजस्थान के एक गांव में विपश्यना ध्यान शिविर में था। मौन, एकांत, और अपने ही अंतर्मन का अवलोकन। फोन भी बंद था, बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ। आज सुबह ही शिविर पूरा हुआ।' सिसोदिया ने कहा कि अब वह नए जोश के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज शाम तक दिल्ली लौटूंगा, नई ऊर्जा और नए जोश के साथ। और संकल्प वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.