बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- पिछले साल से अधिक उपज फिर भी खरीद का लक्ष्य 11 हजार टन कम धान खरीद का लक्ष्य कम होने पर पैक्स अध्यक्षों में दिख रही नाराजगी कहा, किसानों के हित के लिए खरीद के लक्ष्य में किया जाए इजाफा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में इस बार पिछले साल की तुलना में धान की उपज अधिक हुई है। परंतु, सरकारी दर पर जिले में धान खरीद का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में करीब 11 हजार टन कम कर दिया गया है। लक्ष्य कम होने से पैक्स अध्यक्षों में नाराजगी है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि किसानों के हित में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाना चाहिए। पैक्स अध्यक्षों के लिए लक्ष्य कम होने पर किसानों का चयन कर खरीद करना मुश्किल हो रहा है। यदि खरीद का लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया तो किसानों के साथ मिलकर हक के लिए आंदोलन किया जा...