लखनऊ, जून 20 -- नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरूवार को शाम चिड़ियाघर के मुख्य गेट, डालीबाग और विधानसभा गेट 07 के आसपास नाले नालियों की सफाई व्यवस्था देखी। नाले किनारे पड़ी सिल्ट और झाड़ियां उगी होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सफाई के बाद निकली सिल्ट का तुरंत उठाने और झाड़ियों को पूर्णतः साफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले वर्ष विधान भवन में जल भराव से काफी बदनामी हुई थी। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो कठोर कार्रवाई होगी। सर्वप्रथम उन्होंने चिड़ियाघर मुख्य गेट की पार्किंग के अंदर से बह रहे नाले का निरीक्षण किया। इस नाले से विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों का पानी बहकर आगे 450 मीo जाकर हैदर कैनाल में पहुंचता है। उन्होंने अतिशीघ्र इस नाले की पूर्णतः सफाई करने को कहा, जिससे गत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.