रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) को पिछले वर्ष दिसंबर के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में पहला स्थान मिला है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) ने इसकी रिपोर्ट जारी की है और इसके लिए झालसा को बधाई संदेश भी भेजा है। पिछले साल राष्ट्रीय लोक अदालत में झालसा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वर्ष 2024 में झालसा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में झारखंड में प्री लिटिगेशन के 47,35,211 मामले और कोर्ट में लंबित 4,36,066 मामलों का निष्पादन किया गया था। कुल 51,71,277 मामले निपटाए गए थे। इसमें 476 करोड़ से अधिक रुपये का सेटलमेंट किया गया था। मार्च की लोक अदालत की तैयारी शुरू वर्ष 2025 के नालसा के कैलेंडर के अनुसार, प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत मार्च में आयोजित होनी है। इसके लिए झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.