सीवान, मार्च 25 -- ममसीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले वर्ष में कुल 6 हजार 849 टीबी मरीजों को चिन्हित किया गया है, इसमें सरकारी संस्थान में 3 हजार 572 जबकि निजी चिकित्सकों द्वारा 3 हजार 277 मरीजों की पहचान की गई है। आंकड़े बता रहे हैं कि हम सब अब धीरे धीरे टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी भी हमलोगों को आपसी समन्वय स्थापित कर इसे जड़ से मिटाने की आवश्यकता है। उक्त बातें सदर अस्पताल परिसर में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर उपस्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने कही। कहा कि जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से 119 पंचायतो का चयन टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत किया गया है। इसमें अंतिम रूप से कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.