बोकारो, फरवरी 3 -- जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रही छात्राओं की संख्या फिलहाल स्थिर है। जबकि गत वर्ष विभिन्न सरकारी स्कूलों में 1693 बच्चों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 14 से 18 वर्ष के कुल 415 बच्चों ने स्कूल छोड़ा है। वहीं 6 से 14 वर्ष (कक्षा 01 से 08 तक)आयु वर्ग के 1278 बच्चों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। चंदनकियारी में 6-14(कक्षा 09 से 12 तक) वर्ष तक के उम्र वाले सबसे अधिक छात्र- छात्राओं ने स्कूल का त्याग कर दिया है। जबकि चास में 14 से 18 वर्ष के उम्र वाले 9वीं से 12 वीं कक्षा बच्चों ने स्कूल छोड़ा है। इस कारण सरकारी स्कूल से ड्राप आउट होने का कारण छात्राओं का स्कूल में शैचालय नहीं होना नहीं है। शिक्षा विभाग ड्राप आउट बच्चों को वापस लाने के लिए रूआर अभियान, विशेष सर्वे, घ...