मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, ज्ञानमूर्ति / हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले वर्ष 25 में भी फिर 3 थर्ड जेंडर बच्चों ने जन्म लिया। जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। जबकि वर्ष 24 में भी चार थर्ड जेंडर बच्चों का जन्म रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। जानकारी अनुसार पतरघट के ग्रामीण इलाके में दो एवं सत्तरकटैया के ग्रामीण क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जबकि वर्ष 24 में कहरा, पतरघट, सत्तरकटैया और सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में जन्म जात एक एक बच्चे थर्ड जेंडर पाया गया। इधर पिछले वर्ष 25 में लक्ष्य से अधिक बच्चों का जन्म‌ रजिस्ट्रेशन हुआ। सांख्यिकी विभाग के पोर्टल के आंकड़े के मुताबिक पिछले वर्ष जिले में मृत्यु दर रजिस्ट्रेशन काफी कमी रही। सांख्यिकी विभाग द्वारा वर्ष 11 व मिड ईयर पोपुलेशन के आधार पर जन्म मृत्यु का लक्...