पटना, फरवरी 24 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को होली पर राज्य में विधि-व्यवस्था को लेकर गृह व पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। बैठक के दौरान राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर कई निर्देश दिए गए। खासकर पिछले वर्ष जिन जिलों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, वहीं विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने जिला प्रशासन को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। डीजीपी विनय कुमार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ...