सहरसा, दिसम्बर 3 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इसबार धान खरीद की गति काफी धीमी चल रही है। पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं होने से किसान धान को बाजार में बेचने को मजबूर है। रबी की बुआई करने के लिए किसानों को रूपये की आवश्यकता है। लेकिन सहकारिता विभाग तहत धान नही लिये जाने से किसानों को व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार बीसीओ के हड़ताल पर चले जाने से धान खरीद पर बड़ा असर पड़ा है। विगत दो तीन दिनों से धान की खरीद ठप पड़ा हुआ है। अबतक 647 किसानों से लगभग 3825.68 एमटी ही धान खरीद हुई है। जिसमें 576 किसानों को धान की राशि दी जा चुकी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धान का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया गया है। इसबार किसानों को 2369 रूपये सामान्य धान तथा 2389 रूपये ए ग्रेड धान का का मूल्य निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.