अररिया, दिसम्बर 15 -- पटेगना, एक संवाददाता पिछले दो दिनों में सदर प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में आगलगी की घटना में लगभग सौ घर जलकर राख हो गये। इस घटना में लगभग सात दर्जन परिवार के घर व उनके अरमान भी जलकर राख हो गए। पिछले दो दिनों में प्रखंड के मदनपुर, किस्मत खवासपुर, शरणपुर, झमटा पंचायत के विभिन्न गांवों के आग लगने से लगभग एक सौ घर जलकर राख हो गये। इस घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर, नगदी के जलने से राख होने के अलावे मवेशियों के जलने से मौत हुई है। इस दौरान मदनपुर के दियारी में छह दर्जन तो शरणपुर के मंडल टोला में आठ घर जले जबकि किस्मत खवासपुर के तेगछिया में तीन, परताहा टोला में तीन व बटुरबाड़ी के झमटा में तीन घर आग के हवाले हो गया। इतने बड़े घटना से ग्रामीण क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त है। अधिकारियों का कहना है कि बार बार हो रहे इस तरह क...