सिमडेगा, जनवरी 16 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली कुरडेग प्रखंड की सहियाओं को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा को प्रखंड की सहियाओं ने अपनी समस्या बताई। सहियाओं ने बताया कि सितंबर माह से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सहियाओं ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती हैं। लेकिन मेहनत के बावजुद समय पर मानदेय नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। सहियाओं की समस्या सुनते ही विधायक भूषण बाड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मौके पर ही सीएस डॉ सुंदर मोहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.