लखनऊ, मार्च 9 -- पिछली विजेता हरियाणा, उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित कुल 30 टीमें नवाबों के शहर लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की देखरेख में इस चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। 26 से 30 मार्च तक इस चैंपियनशिप के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जायेंगे। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन दास, उपाध्यक्ष प्रदीप राय एडवोकेट और आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने बताया कि लीग-कम-नॉकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.