बोकारो, फरवरी 22 -- फुसरो। फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी में सोनार बांध के समीप सड़क दुर्घटना में पिछरी गांव निवासी प्रभाकर मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र देव कुमार मिश्रा घायल हो गया। फुसरो बाजार से सामान खरीद कर वह बाइक से घर लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की लाइट आंखों पर पड़ने के कारण नियंत्रण खो बैठा और गिरकर घायल हो गया। स्थानीयजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...