बोकारो, जनवरी 10 -- फुसरो। चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फुसरो-जैनामोड़ मेन रोड किनारे पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी में फिलिप कार्ट ऑनलाइन स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शटर का लॉक तोड़ कर चोर घुसे व चोरी कर निकलते बने। बताया जाता है कि करीब तीन लाख नकदी व शेष सामान की चोरी की गई। कुल मिलाकर पांच लाख की चोरी की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। फिर पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कहा कि मामले का उद्भेदन करने का काम किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.