बोकारो, फरवरी 8 -- बेरमो। स्वतंत्रता सेनानी अखंड मंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद परमहंस जी का आविर्भाव दिवस गुरु जयंती उत्सव 10 फरवरी मंगलवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओंकार पीठ पिछरी में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में पूर्वाह्न 9.30 बजे से अखंड संहिता पाठ व समवेत उपासना होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण व महाप्रसाद भोज का आयोजन किया जाएगा। जयंती उत्सव को लेकर तैयारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...