मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। सोमवार को महानगर सपा कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि हक, अधिकार और सम्मान के लिए उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाई हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। वह पिछड़ों के नायक थे। उन्होंने बीपी मंडल के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व महानगर अध्यक्ष कैसर अली कुद्दूसी, उपाध्यक्ष सलीम वारसी,उपाध्यक्ष डॉक्टर सोमवीर सिंह , उपाध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष शाहिद गमा, उपाध्यक्ष फहीम मंसूरी, आसिफ अंसारी महानगर सचिव, महानगर सचिव मोहम्मद आसिम मौजूद रहे। संचालन महानगर महासचिव गजेंद्र सिंह यादव ने की। सपाइयों ने बीपी मंडल को पुष्पांजलि अर्पित की मुरादाबाद। सोमवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की जयंती ...