महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में निवास करने वाले बनिया एवं पंसारी जाति को अन्य पिछड़े वर्ग की उप्र की सूची में सम्मिलित किये जाने का अनुरोध किया गया है। आयोग द्वारा सर्वेक्षण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनैतिक अध्ययन के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ के शोध दल का 30 जून से 4 जुलाई तक जिले में भ्रमण प्रस्तावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.