पाकुड़, सितम्बर 23 -- संताल परगना बचाओ मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानन्द मुर्मू पाकुड़िया प्रखण्ड में चल रहे जनजागरण अभियान में सम्मिलित होने तलवा पहुंचे। जहां से वे अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ धवाडंगाल, तालवा एवं लागडुम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के रहन-सहन आवास पेय जल की व्यवस्था, सड़क,बिजली सिंचाई, चिकित्सा एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड सरकार इस पिछड़े इलाके में विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही है। केन्द्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पानी, बिजली की समस्या जटिल है। विद्यालय एवं अस्पताल की स्थिति बहुत ही दयनीय है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते हैं। यहां के अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.