दुमका, फरवरी 3 -- दुमका। प्रतिनिधि पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना दुमका की ओर से बिहार के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती बन्दरजोरी स्थित कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू सामाजिक न्याय, समता और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ जो वैचारिक लड़ाई शुरू की, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही सामाजिक बराबरी का सपना साकार किया जा सकता है। केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जगदेव बाबू केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.