मैनपुरी, जनवरी 5 -- संगठन सृजन की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में मंडी धर्मदास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. मुकेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में पिछड़े वर्ग के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। आने वाले समय में जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। मनरेगा में सबसे ज्यादा काम पिछड़ा वर्ग को मिलता था, जिससे उन्हें 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी। वर्तमान सरकार ने मनरेगा को खत्म कर पिछड़ों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस उनके हक की लड़ाई गांव-गांव जाकर लड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.