शामली, जनवरी 3 -- वन विभाग द्वारा 60 हजार बीघा भूमि पर अपना दावा जता बीबीपुर जलालाबाद समेत 32 गांवों को भेजे गए बेदखली के नोटिस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीबीपुर जलालाबाद के लोगों ने अब राज्य पिछडा वर्ग आयोग से गुहार लगाई है। आयोग ने डीएम, जिला वन अधिकारी पत्र भेजकर जांच करने व परीक्षण के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट दस दिनो के भीतर देने के निर्देश दिए है। झिंझाना क्षैत्र के गंाव बीबीपुर मे वर्षो से अपने अपने घर बनाकर रहने वाले सैकड़ों परिवारों समेत अन्य 32 गांवों के किसानों पर बेदखली की तलवार लटकी हुई है। एनजीटी की कार्यवाही के बाद हरकत मे आये वन विभाग ने सभी ग्रामीणों परिवारो को नोटिस देकर घरो को खाली करने के निर्देश दिए है। इसके बाद ही सैक्डो परिवारो पर पुनर्वास की तलवार लटक गई। इसी मामले मे लोगो की समस्या को लेकर पिछडा वर्ग आयोग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.