लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने गुरुवार को 25 मामले की सुनवाई करते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने लखनऊ निवासी राम आसरे सिंह के मामले की सनुवाई करते हुए कौशल विकास मिशन को जल्द कार्यभार ग्रहण करवाने के आदेश दिए हैं। राम आसरे का चयन उप निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के पद पर हुआ था। बावजूद इसके उन्हें कार्यभार नहीं ग्रहण करवाया जा रहा था। उन्होंने आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने मिशन निदेशक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और उपस्थित अधिकारी को आदेश दिए हैं कि राम आसरे को कार्यभार ग्रहण करवाया जाए और इसकी सूचना आयोग को दी जाए। सहारनपुर के राजीव सैनी के मामले में विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास न किए जाने पर सुनवाई हुई। इसमें पैरामाउंट हाउसिंग सोसाइटी के निदेशक के विरुद्ध प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.