कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज। शहर के सिद्धपीठ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक का हक मार रही है। तीस हजार सरकारी नौकरियों में सीएम अपने समाज के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि भाजपा के पास मंत्रोचारण करने वाले लोगों की भीड़ है। उनमें एक धीरेंद्र शास्त्री भी हैं। कहा कि जिसको अपनी पैदाइश का पता नहीं, वह एक फूंक से समुद्र का पानी सुखाने की बात करते हैं। केवल समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के लोग संविधान को खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। समाज के लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.