धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की छात्र शाखा सीआईसीएएसए धनबाद ने शनिवार को बोर्ड ऑफ स्टडीज के सहयोग से नेशनल टैलेंट सर्च का आयोजन किया। पिच डेक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता करायी गई। पिच डेक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ई-वेस्ट के माध्यम से अपने नवीन व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। इसमें खुशी पटवारी, मयंक कुमार बंसल एवं शिवम कुमार अग्रवाल विजेता घोषित किए गए। वाद-विवाद में प्रियमदर्शिनी कुमारी ने प्रथम एवं मोहित भाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सीए निखिल अग्रवाल अध्यक्ष, सीआईसीएएसए धनबाद, सीए मुकेश अग्रवाल सचिव एवं सीए अमन कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.