सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- कुड़वार, संवाददाता। बुधवार की रात पिकप वाहन से गाय बछड़े को फेंके जाने का मामला प्रकाश प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही घायल गाय का इलाज कराते हुए गौ रक्षा वाहिनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनगवा से जुड़ा है। जहां बुधवार रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिकप वाहन से गाय और बछड़े को धकेल कर भाग गए। चलते वाहन से गाय को धकेले जाने के कारण गाय के पैर की हड्डी टूट गई और गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण सिकंदर यादव ने गाय को पिकप वाहन से फेंके जाने की सूचना गौ रक्षा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा को दी। जिला उपाध्यक्ष ने तत्काल चिकित्सक को फोन करके इलाज शुरू कराया। गुरुवार को उन्होंने बीडीओ दूबेपुर से बात करके चोटिल गाय को गौशाला भेजे जाने का अनुरोध क...