चाईबासा, जनवरी 2 -- चाईबासा, संवाददाता। नए वर्ष पर शहर के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। इसमें मुफस्सिल थाना की पुलिस पूरी तरीके से सतर्क नजर आई। खिले-खिले धूप में भी लोगों ने आनंद लिया। मन्दिरों में उमड़े श्रद्धालु : नए वर्ष पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा चाहे वह सदर बाजार स्थित काली मंदिर भगवान जगन्नाथ मंदिर बाबा मंदिर जेएमपी चौक बजरंगबली मंदिर सहित गणेश मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा करने के लिए आते-जाते रहे। वहीं, शमशान काली मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के द्वारा खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ जे...